होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEONI NEWS: ट्राला हाईटेंशन तार की चपेट में आया, चपेट में आने से 3 की मौत, सात लोग घायल, मचा हड़कप

SEONI NEWS: ट्राला हाईटेंशन तार की चपेट में आया, चपेट में आने से 3 की मौत, सात लोग घायल, मचा हड़कप

सिवनी  : मध्य प्रदेश के सिवनी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चल समारोह के दौरान ट्राला गाड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से ट्राला सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वही 7 घायल बताये जा रहे है। जिनका इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में जारी है। दरअसल,  ट्राला गाड़ी में मां काली की प्रतिमा को रखकर चल समारोह निकाला जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। 

 यह पूरी घटना धूमा थाना क्षेत्र की है

इधर, घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पंचनामे के लिए भेजा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुनील मेहता मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। बता दें यह पूरी घटना धूमा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। 


संबंधित समाचार