होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP IAS Transfers : मध्यप्रदेश में फिर तबादले, IAS अधिकारियों हुआ ट्रांसफर

MP IAS Transfers : मध्यप्रदेश में फिर तबादले, IAS अधिकारियों हुआ ट्रांसफर

MP IAS Transfers : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। वही एक महिला अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

कंसोटिया को बनाया अपर मुख्य सचिव 

जारी तबादला सूची के अनुसार तीन आईएएस अधिकारियों को इन जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें से राजस्व मंडल के अध्यक्ष जेएन कंसोटिया को गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया है। कंसोटिया को राजस्व मंडल से मुक्त कर दिया गया है। 

सिन्हा- मुखर्जी को मिली ये जिम्मेदारी 

राजस्व मंडल के सदस्य सचिन सिन्हा को नई जिम्मेदारी दी गई है। सिन्हा को आरसीवीपी नारोन्हा प्रशासन और प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में सहायक महानिदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। वही अनिरूद्ध मुखर्जी को राजस्व मंडल ग्वालियर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

रश्मि को अतिरिक्त प्रभार

आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी वर्तमान में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव है। शमी को अब महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन भवन, नई दिल्ली की जिम्मेदारी भी निभाती रहेंगी। 

आपको बता दें कि मोहन सरकार ने बीते दिनों 42 अधिकारियों के तबादले किए थे। इसके बाद फिर सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। 


संबंधित समाचार