होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: आज 3 राशियों पर बरसेगा रुपया-पैसा

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: आज 3 राशियों पर बरसेगा रुपया-पैसा

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: दैत्य गुरु शुक्रदेव एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र दोनों का परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये ग्रह मान-सम्मान, सुख-सुविधा, लग्जरी, धन-वैभव, संपत्ति और यश के कारक माने जाते हैं। आज, 16 अक्टूबर 2024, बुधवार को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में वे विशाखा नक्षत्र में विराजमान थे, और 16 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 12 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में।

कुंभ राशिफल - जातकों के लिए फायदेमंद

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। इन जातकों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और सैलरी वृद्धि का लाभ मिलेगा, और अधिकारी उनके काम से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, और भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल : सकारात्मक परिणाम लेकर आया

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और उन्हें नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि का लाभ मिल सकता है। कारोबारी जातकों के ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

धनु राशिफल -जीवन में आया शुभ समय 

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: दैत्य गुरु शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि के लोगों के जीवन में शुभ समय आया है। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, और व्यापार में नई डील्स फाइनल होने की संभावना है, जिससे मुनाफा अच्छा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, पुराने रोगों से भी राहत मिल सकती है।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। inh 24x7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


 


संबंधित समाचार