होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Benefits of Karonda fruit : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये फल, अचार और मुरब्बे दोनों के लिए होता है उपयोग

Benefits of Karonda fruit : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये फल, अचार और मुरब्बे दोनों के लिए होता है उपयोग

रायपुर : Benefits of Karonda fruit: सेहत के लिए चमत्कारी और लाभकारी माने जाने वाला करौंदा बरसात के  दिनों में मार्केट में बड़ी संख्या में बिकता है। करौंदा लोग जायके के लिए भी खाना पसंद करते हैं इसके साथ ही करौंदे को अचार या मुरब्बे बनाकर भी खाने के साथ खाया जा सकता है। करौंदा मार्केट में बरसात के समय में बड़ी आसानी से मिल जाता है।  इसका भाव अभी थोक में लगभग 150 रूपये प्रति किलोग्राम और फुटकर में 200 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है।  

अचार और मुरब्बे दोनों के लिए होता है उपयोग 

Benefits of Karonda fruit : करौंदा फल कई औषधीय गुणों से भरपूर है।  इसके सेवन से कई बीमारियां ठीक हो सकती है। इस फल को खाने के शौक़ीन जमकर इसको खरीदने में जुटे हुए हैं।  इन दिनों इसे अचार और मुरब्बे बनाने के लिए भी मार्केट में काफी डिमांड में है। इसे  सब्जी बनाकर भी इसका सेवन किया जाता है। 

करौंदे का पेड़ होता है या पौधा ?

Benefits of Karonda fruit : क्या आप जानते हैं करौंदे का फल और इसका पौधा कैसा होता है, अगर नहीं तो आइये हम आपको बताते हैं। करौंदा एक झाड़ीनुमा पौधे पर अत है।  इसका पौधा बेलनुमा होता है और साथ ही इसकी पत्तियां छोटी चकत्तेदार होती है साथ ही पौधा कांटा नुमा होता है। जब करौदे का फल इसमें आता है तो पहले वह गाढ़े हरे रंग में होता है जैसे जैसे इसका आकर बढ़ता है फल फीकी ह्री रंग के साथ ही गुलाबी सफेद रंग में बदल जाता है। इस रूप में फल होने से खाने में ज्यादा अच्छा लगता है।  इसका स्वाद खट्टा होता है और खाने के बाद आपको और खाने का मन करता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 


संबंधित समाचार