
Shukra Gochar 2025: ब्रमांड में हर एक ग्रेह निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। जिसका प्रभाव राशियों के साथ साथ सभी चीज़ो में पड़ता है। इसी कड़ी में शुक्र फ़िलहाल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जिसके स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। बता दें कि शुक्र 25 अप्रैल तक ऐसे ही संचरण करते रहेंगे। जिसके चलते 4 राशि के जातकों किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
बता दें कि शुक्र को धन, सुंदरता, पारिवारिक जीवन, प्रेम इत्यादि का कारक माना है। कुंडली में इनकी स्थिति जातक के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करती है। प्रेम संबंध पर भी असर देखने को मिलता है। गुरु के नक्षत्र शुक्र के रहने से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित रहेगा। यह समय कई राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो भाग्यशाली राशि....
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में शुक्र का संचरण लाभकारी रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में तरक्की मिलेगा, खूब कमाई होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अटके काम इस दौरान पूरे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। कोई भी नई योजना और नए काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। धन से जुड़ी परेशानियाँ दूर होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को खूब फायदा होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। इनकम में वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा, विवाह के योग बन रहे हैं। सफलता के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Rashi)
शुक्र मकर राशि के जातकों का भाग्योदय करने वाले हैं। करियर और कारोबार में बंपर लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कला, डिजाइनिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों फायदा होने वाला है। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।