होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Monsoon Diet Tips: बरसात में इन सब्जियों का नहीं करना चाहिए सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Monsoon Diet Tips: बरसात में इन सब्जियों का नहीं करना चाहिए सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Monsoon Diet Tips: बरसात के मौसम में अगर खाने-पीने की चीजों को सोच समझकर नहीं खाया गया तो इंफेक्शन होने का डर रहता है। कई ऐसी सब्जियां हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं लेकिन बरसात के मौसम में डॉक्टर इन सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद छोटे छोटे कीड़े आपको इंफेक्शन दे सकते हैं।  ऐसे में अगर आप भी बारिश में हेल्थी रहना चाहते है हल्का खाना ही खाए। तो आइए जानते हैं बरसात के मौसम में आपको किन सब्जियों से दूरी बना लेनी चाहिए।
 

कौनसी सब्जियां मॉनसून में खाने से परहेज करें 

= बरसात के मौसम में खासतौर से पत्तेदार सब्जियों (Leafy Vegetables) को खाने से परहेज करने के लिए कहा जाता है. इसकी एक बड़ी वजह है कि पत्तेदार सब्जियों में इस मौसम में कई तरह के कीड़े और जीवाणु पनपते हैं जो सेहत को बिगाड़ सकते हैं. पालक और पत्ता गोभी (Cabbage) ऐसी ही सब्जियां हैं जिन्हें मॉनसून में ना खाने की सलाह दी जाती है. 

= बैंगन का सेवन करने से भी मॉनसून में परहेज करने के लिए कहा जाता है. बैंगन में कई तरह के केमिकल्स जैसे अल्कालोइड्स होते हैं जो मॉनसून में एलर्जिक रिएक्शन का कारण बनते हैं. 

= इसमें कोई शक नहीं है कि शिमला स्वादिष्ट और विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। लेकिन यह मानसून में दिक्कत दे सकती है। इनमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक रसायन होते हैं जो काटने या चबाने पर आइसोथियोसाइनेट्स में टूट जाते हैं। कच्चा या पकाकर खाने पर ये रसायन मतली, उल्टी, दस्त और सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती है।

= फूलगोभी में नमी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मानसून में फूलगोभी से परहेज करने का मुख्य कारण यह है कि इसमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक यौगिक होते हैं जो एलर्जी या इसके प्रति संवेदनशील लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। इन रासायनिक यौगिकों से बचने का सबसे अच्छा तरीका इन्हें बिल्कुल न खाना है।
 


संबंधित समाचार