होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chandra Gochar 2024: दशहरा पर चंद्रमा के गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, सतर्क रहने की जरूरत, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Chandra Gochar 2024: दशहरा पर चंद्रमा के गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, सतर्क रहने की जरूरत, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Chandra Gochar 2024: ग्रह नक्षत्रों का हमारे जीवन में एक अच्छा खासा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल बदलने से कई राशियों की किस्मत चमक उठती है तो कुछ की रूठ जाती है। हालांकि यह गोचर एक निश्चित समय पर ही होता है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर बराबर पड़ता है। लेकिन कुछ रशिया ऐसी भी है, जिसपर इन परिवर्तन का खास प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में दशहरा पर एक बार फिर चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहा है। जिसक प्रभाव धनु, सिंह सहित अन्य राशियों पर अच्छा नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में इन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह गोचर 13 अक्टूबर को होगा। जहां देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) 

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर मुसीबतें बढ़ा सकता है। सेहत को नुकसान होगा। दुश्मनों से बचकर रहने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी को भी इस दौरान पैसा देने की गलती ना करें, पैसा जल्दी वापस नहीं मिलेगा। स्कैम का शिकार बन सकते हैं।  छात्रों के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना होगा। वाद-विवाद से बचकर रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर टेंशन बढ़ा सकता है। कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शॉपिंग करते  दौरान सावधान रहने की जरूरत है। कहीं भी निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना परेशानियां बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि के जातकों के लिए ही चंद्रमा का यह गोचर अच्छा नहीं रहेग। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। धनहानि हो सकती है। किसी के खाने का खास ख्याल रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।


संबंधित समाचार