होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कामठी गांव में दुर्गा स्थापना को लेकर हुआ था विवाद, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की शांति वार्ता

कामठी गांव में दुर्गा स्थापना को लेकर हुआ था विवाद, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की शांति वार्ता

रिपोर्टर - संजय यादव //कवर्धा। नवरात्र के पहले दिन कबीरधाम जिले के कामठी गांव में दुर्गा स्थापना को लेकर उत्पन्न विवाद ने गांव में तनाव का माहौल बना दिया था जिसके चलते आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं गांव का दौरा करने का निर्णय लिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांववासियों और आदिवासी समाज के लोगो से बातचीत की और स्थिति का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों का दर्शन किया और पूजन किया। विजय शर्मा ने कहा, "यहां फिलहाल किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है। सर्व समाज और गोंडवाना समाज के लोगों से बातचीत की गई है। पूजा-पाठ से किसी को नहीं रोका गया है, ऐसा करना गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों को दंडित किया जाएगा।"

विवाद करने वालों को बताया राष्ट्रविरोधी 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि यहां मंदिरों का नाम बदला गया है तो यह गलत है। विजय शर्मा ने कहा, "कामठी हमेशा से निर्विवाद रहा है। विवाद करने वाले वे लोग हैं जो लोगों को मुख्य धारा से काटकर राष्ट्रविरोधी और धर्म के खिलाफ काम करना चाहते हैं।"

शांति वार्ता के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद 
उपमुख्यमंत्री की वार्ता के बाद, गांव में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी पक्षों के बीच संवाद का रास्ता खुला रहने की बात कही गई, जिससे आगामी दिनों में शांति और सद्भाव बना रहे।

विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

भावना बोहरा, विधायक पंडरिया


संबंधित समाचार