होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

EK PED MAA KE NAAM : शनिवार को होने वाले एक पेड़ मां के नाम अभियान में हुआ बदलाव, जानें पूरी खबर 

EK PED MAA KE NAAM : शनिवार को होने वाले एक पेड़ मां के नाम अभियान में हुआ बदलाव, जानें पूरी खबर 

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से 6 जुलाई को होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। इसके तहत प्रदेश भर में करोड़ों पौधे लगाए जाएंगे। सीएम मोहन ने राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में थोड़ा बदलाब किया है। कलियासोत मैदान में खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के पास होने वाला पौधरोपण कार्यक्रम अब शनिवार को सुबह 9 बजे जंबूरी मैदान के सामने किया जाएगा। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है इस दौरान लगभग 5 हजार पौधे रोपे जाएंगे। 

वहीं अभियान की जानकारी देते हुए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार 6 जुलाई को राजधानी भोपाल में तक़रीबन 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कई संस्थानों को सम्मलित किया गया है।  जिनमे सामाजिक संगठन,  शैक्षणिक संस्थाओं और व्यापारिक संस्थानों को भी जोड़ा गया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि, इस दौरान मुख्य रूप से वृक्षारोपण का कार्य नगर निगम, वन विभाग, जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। वन विभाग 9 लाख पौधे, जिला पंचायत एक लाख 20 हजार पौधे एवं नगर निगम द्वारा एक लाख 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के बाद लोग अपनी फोटो मेरी लाइफ पोर्टल में भी अपलोड कर सकते हैं। 


संबंधित समाचार