होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश में कानून का राज है, गलती करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में कानून का राज है, गलती करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र में कानून का राज है, जो गलती करेगा, सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उज्जैन हो या प्रदेश का कोई भी जिला हो, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब कानून से बंधे है, इसलिए जहां भी ऐसी समस्या आएगी, उससे सरकार कड़ाई से निपटेगी।

घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी विकासखंड में 4 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मप्र सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है। पात्रता अनुसार परिजन को राज्य शासन की ओर से सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।


संबंधित समाचार