होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : पतियों को छोड़कर मायके जा रही एमपी के इस जिले की पत्नियां!, जानिए क्यों?,

MP News : पतियों को छोड़कर मायके जा रही एमपी के इस जिले की पत्नियां!, जानिए क्यों?,

MP News : मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के एक ऐसा जिला जहां की पत्नियां अपने पतियों को छोड़कर मायके जाने लगी है। जी हां मामला डिंडोरी जिले से सामने आया है। यहां एक समस्या के चलते पत्तिनयां अपने पति का घर छोड़कर अपने मायके जाने लगी है। बताया जा रहा है कि पत्नियों के मायके जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। 

मायके जा रही पत्नियां!

दरसअल, गर्मी के सीजन की शुरूआत हो चुकी है। शुरूआत से ही प्रदेश गर्मी की मार झेलने लगा है। तो वही प्रदेश के कई जिलों में पानी की समस्या भी होना शुरू हो गई है। डिंडोरी जिले में भी पानी को लेकर किल्लत मच हुई है। पानी की समस्या के चलते पत्नियां अब अपने पति का घर छोड़कर अपने मायके जाने लगी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत एक योजना को लागू किया गया था, लेकिन जिले में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है, लोगों को भरी गर्मी में पानी नहीं मिल रहा है। वही देवरा ग्राम पंचायत में भी ऐसे ही हालात बने हुए है। इसी के चलते गांव की महिलाएं अब मायके की ओर पलायन करने लगी है। 

पानी नही तो वापस नही...

देवरा गांंव में पानी को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी के संकट का असर अब घरों में दिखाई देने लगा है। गांव के रहने वाले एक सोनी परिवार की बहू अपने दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। महिला के पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को फोन किया था और घर वापस आने को कहा था, लेकिन उसकी पत्नी का साफ कहना है कि जब तक घर में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वो वापस नहीं आएगी। 

कई महिलाएं गई मायके

बताया जा रहा है कि गांव में एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई ऐसी महिलाएं हैं जो पानी की समस्या के चलते अपने पतियों को छोड़कर मायके चली गई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि देवरा गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जबकि गांव में दो नल जल योजनाएं संचालित है। इसके बाद भी गांव के लोग बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। 

दो योजना स्वीकृत, फिर भी लोग परेशान 

जानकारी के अनुसार देवरा गांव में शासन की ओर से ढाई करोड़ रूपये की जलापूर्ति योजना को स्वीकृ​त किया गया है। योजना से दो हिस्सों को तो पानी मिल रहा, लेकिन देवरा की मुख्य बस्ती को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के साथ पानी के संकट के साथ साथ पारिवारिक संकट भी खड़ा होना शुरू हो गया है। 


संबंधित समाचार