MP Congress Politics : इन जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हटना तय, जारी होगी सूची?

MP Congress Politics : इन जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हटना तय, जारी होगी सूची?

MP Congress Politics : अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन की सर्जरी करने जा रही है। जिसकी शुरूआत कांग्रेस जिलाध्यक्षों से करेगी। इसके बाद कई ब्लॉक अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। मीडिया की खबरों के अनुसार अधिवेशन में पार्टी आलाकमान ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को संगठन में बदलाव करने का रास्ता साफ कर दिया है। पटवारी जल्द ही संगठन की सर्जरी नए सिरे से करेंगे। 

ये जिलाध्यक्ष हटना तय! 

मीडिया की खबरों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कई जिलों के जिलाध्यक्षों को हटाकर नई नियुक्तियां कर सकती है। इसके अलावा कई ब्लॉक अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस ग्वालियर शहर-ग्रामीण, इंदौर शहर-ग्रामीण, उमरिया, उज्जैन, देवास और सतना जिले के जिलाध्यक्षों को हटाकर नई नियुक्ति दे सकती है। इसके अलावा जिन जिलों में 10 सालों से जिलाध्यक्ष बदले नहीं गए है वहां भी नई नियुक्ति कर सकती है। साथ ही खंडवा, विदिशा, रातलाम ग्रामीण, रायसेन और कटनी ​शहर में जिलाध्यक्ष का पद खाली है, इन्हें भरा जाएगा। 

50 फीसदी बदलेंगे ब्लॉक अध्यक्ष!

मीडिया की खबरों की माने तो नई सर्जरी के तहत कांग्रेस प्रदेश के करीब 50 फीसदी ब्लॉक अध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी भी पहले कह  चुके है कि ऐसे लोगों को पद दिया जाए तो संगठन के लिए काम करे, तेजी से करे। ऐसे में माना जा रहा है कि कई ब्लॉक अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। एक बात यह भी है कि ब्लॉक अध्यक्षों को बदले हुए लंबा समय भी हो गया है। 

ऐसे लोगों को मिलेगा पद!

मीडिया की खबरों के अनुसार कांग्रेस 50 साल से कम उम्र वाले नेताओं को जिला और ब्लॉक की कमान सौंपने की तैयारी है। ऐसे नेता जो केवल और केवल संगठन के लिए काम करेगा उसे पद दिया जाएगा। जो नेता भविष्य में चुनाव लड़ना चाहता है उसे संगठन में नहीं लिया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस का मानना है कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद वे संगठन के लिए समय नहीं निकाल पाते है। अंदर खाने की खबर की माने तो कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की सूची तैयार कर ली है, सूची को दिल्ली आलाकमान भेजा जाएगा, जहां से मुहर लगते ही जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। 

12 मई से पहले होगी सूची जारी 

पार्टी के एक नेता का कहना है कि 12 मई से 18 मई के बीच पचमढ़ी में प्रांतीय अधिवेशन बुलाया गया है। अधिवेशन से पहले जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है। क्योंकि प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश स्तर से लेकर जिला ओर ब्लॉक स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले 15 ​दिनों में प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक नियुक्तियां कर देगी। 


संबंधित समाचार