Chhaava made tax free : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' ने रिलीज के बाद सुर्खियों में है। इस फिल्म ने महज 4 दिनों के अन्दर में घरेलू बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी थी। छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आए विक्की कौशल ने अपने अभिनय से काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया है। जिसके बाद से इसके फिल्म का टिकिट अब सस्ते दामों में मिल रही है।
करोड़ रुपए का किया कलेक्शन :
वहीं इसके दूसरे दिन ये आंकड़ा 36.5 करोड़ तक बढ़ गया है। इसके साथ ही छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 67.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दो दिनों में छावा' ने100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने पांच दिनों में कुल 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसेक साथ ही साथ छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपए की कमाई की है. बता दें कि इसने अब तक लगभग 197.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी :
विक्की कौशल की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिलने के बावजूद भी इस ऐतिहासिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई अब तक हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है।
फिल्म में निभाया लीड रोल :
विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आए हैं। बता दें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। और उनकी महारानी येसुबाई की भूमिका रश्मिका मंदाना ने निभाई है। इसके अलावा मुगल शासक औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी, और आशुतोष राणा जैसे कई दमदार कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।