होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सचिन तेंदुलकर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : बुमराह और मंधाना बने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर.... 

सचिन तेंदुलकर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : बुमराह और मंधाना बने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर.... 

मुंबई : भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 'कर्नल सीके नायडू के द्वारा शनिवार को लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से नवाजा गया है। जबकि मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम खेल के इतिहास में टेस्ट और वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 24 साल तक चली मेरी क्रिकेट यात्रा कभी भी मेरी नहीं रही, यह हर कोच के मार्गदर्शन, हर साथी के भरोसे, हर प्रशंसक के अटूट समर्थन और मेरे परिवार के विश्वास,प्यार और बलिदान का परिणाम है।'

बीसीसीआई  नमन अवार्ड्स :

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में बीसीसीआई ने लगभग 25 क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। जिसमें कर्नल सीके नाईडू ने सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं रविचंद्रन अश्विन को भी विशेष पुरस्कार मिला है। बतादें कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और रविचंद्रन अश्विन को विशेष पुरस्कार दिया गया। साथ ही स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में पुरस्कार मिला है। इन सब के अलावा भी कई खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने नमन अवार्ड्स 2023-24 से पुरस्कार सम्मानित किया है। 

इन खिलाड़ियों को मिला अवार्ड्स :

1 कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पुरुष)    सचिन तेंदुलकर
2 पॉली उमरीगर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)    जसप्रीत बुमराह
3      सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)    स्मृति मंधाना
4    सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष/महिला)    सरफराज खान / आशा शोभना
5    बीसीसीआई विशेष पुरस्कार (पुरुष)    रविचंद्रन अश्विन
6    वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली (महिला)    स्मृति मंधाना
7    वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली (महिला)    दीप्ति शर्मा
8    घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर (पुरुष)    अक्षय तोत्रे
9 विष्णु भारद्वाज एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)    विष्णु भारद्वाज
10 काव्या तेवतिया को मिला एम.ए. चिदंबरम   ट्रॉफी - अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (पुरुष)     
11  हेमचुदेशन जेगनाथन को किया जगमोहन डालमिया ट्रॉफी - अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)से सम्मानित 
12 प्रिया मिश्रा को मिला    जगमोहन डालमिया ट्रॉफी - सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) 
13  ईश्वरी अवासरे जगमोहन डालमिया ट्रॉफी - सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)    
14 हेम छेत्री को एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष)     
15जगमोहन डालमिया को ट्रॉफी - अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (पुरुष) लक्ष्य रायचंदानी
 16 नीज़ेखो रूपरेओ को (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष) एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - अंडर-23 सीके नायडू  का ट्रॉफी दिया।  
17 अनीश केवी को भी (एलिट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी  ) दिए गए हैं। 
18 तनय त्यागराजन दिया माधवराव सिंधिया पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)          
19 पी विद्युथ को मिला एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलिट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)
20 अग्नि चोपड़ा मिला  माधवराव सिंधिया पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष)     
21 रिकी भुई को सर्वाधिक रन (पुरुष) के लिए दिया गया माधवराव सिंधिया पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी (एलिट ग्रुप)
22 माधवराव सिंधिया पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी (एलिट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)    आर. साई किशोर
23 मुंबई टीम को मिला बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का  पुरस्कार
24 तनुष कोटियन को मिला लाला अमरनाथ पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (पुरुष)     
25 शशांक सिंह को दिया गया लाला अमरनाथ पुरस्कार - घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (पुरुष)    

 


संबंधित समाचार