होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुनीता और विल्मोर की हुई पृथ्वी पर वापसी: ड्रैगन कैप्सूल से समुद्र में किया लैंड.... 

सुनीता और विल्मोर की हुई पृथ्वी पर वापसी: ड्रैगन कैप्सूल से समुद्र में किया लैंड.... 

Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की बुधवार को घर वापसी हुई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ  286 दिन के बाद एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर 19 मार्च को तड़के 3:30 बजे लौटे हैं। बता दें सुनीता, विल्मोर के साथ अलेक्सांद्र गोरबुनोव और क्रू-9 के 2 एस्ट्रोनॉट निक हेग भी वापस आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर समुद्र में लैंड किया है। इन सभी यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने में लगभग 17 घंटा लगा है। इस लैंडिंग के साथ ऐतिहासिक 'अंतरिक्ष मिशन' का समापन हो गया है।

यात्री इस दिन स्पेसक्राफ्ट में हुए सवार :

मंगलवार (18 मार्च) को चारों अंतरिक्ष यात्री एस्ट्रोनॉट ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए।  सुबह 08:35 बजे स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ। 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हुआ। 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। इससे स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई और सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग। स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा।    

मिशन पर गए थे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन :

बता दें कि नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन 5 जून 2024 को लॉन्च किया गया था। अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को मिशन के तहत नासा ने 8 दिन की यात्रा पर भेजा था। दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन गए थे। एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो दोनों वहां फंस गए। अब दोनों को वापस लाने के लिए  क्रू-10 मिशन लॉन्च किया गया है। 

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने वाली महिला :

जानकारी के मुताबिक सुनीता अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने वाली महिला हैं। और  आईएसएस में रहने के दौरान सुनीता ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सुनीता 286 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। इसके अलावा सुनीता विलियम्स ने अब तक 9 बार स्पेसवॉक किया है। कुल 62 घंटे और 6 मिनट स्पेसवॉक कर चुकी हैं। बता दें कि पहले दोनों की वापसी की तारीख 16 मार्च फिक्स थी। हालांकि ड्रैगन यान के रॉकेट में खराबी की वजह से समय बदल दिया गया और आज फ्लोरिडा के तट पर सुबह 3:27 बजे पानी में लैंडिंग की।


संबंधित समाचार