Chiranjeevi: ब्रिटिश सरकार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी को संसद भवन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। चिरंजीवी ऐसे पहले भारतीय अभिनेता जिन्हें यह सम्मान मिला है। और यह सम्मान भारतीय सिनेमा के लिए काफी गर्व की बात है। बतादें चिरंजीवी की ये अवार्ड समाज और सिनेमा जगत में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
इससे पहले मिले कई अवार्ड :
यह सम्मान उन्हें ब्राइड इंडिया नाम के एक संगठन ने दिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2024 में मेगास्टार चिरंजीवी को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक यानी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उनका नाम 156 फिल्मों, 24,000 डांस स्टेप्स और 537 गानों के लिए सबसे सफल अभिनेता-डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
आगामी फिल्म को लेकर उत्साह :
वहीं उन्हें कई और बड़े पुरस्कारों से भी सम्मानित किए जा चुका हैं। वहीं दिनों अभिनेता की फिल्मों की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना है। हालांकि, फिल्म का रिलीज़ डेट अभी तक सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द अभिनेता निर्देशक श्रीकांत ओडेला की मूवी में नजर आने वाले हैं। जिसके डायरेक्टर नानी हैं।