होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Neemuch news : पूर्व विधायक का बेटा प्यार में बना चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Neemuch news : पूर्व विधायक का बेटा प्यार में बना चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

भोपाल : प्यार में पागल लोग जोश में अक्सर कुछ ऐसा कर देते है। जिसकी वजह से उन्हें जिंदगी भर पछताना पड़ता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। जहां गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए नीमच के पूर्व विधायक का बेटा चोर बन गया। आरोपी की पहचान पुलिस ने cctv कैमरे के आधार पर की। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार 

यह पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। जहां एक लड़की के प्यार में पागल युवक चेन स्नेचर बन गया। जिसकी पहचान पुलिस ने प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत के रूप में की है। जो की एमपी के नीमच जिले की मनासा विधानसभा के पूर्व विधायक रहे विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा का बेटा है। प्रद्युम्न सिंह ने 25 जनवरी की देर शाम एक महिला से चेन स्नेचिंग की थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में कर दी। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। 

 महंगे शौक ने बनाया अपराधी 

इधर, पुलिस को बयान देते हुए आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि वह 15 हजार रुपए में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इस वजह से राह चलते लोगों के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटने लगा। आरोपी प्रद्युम्न सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से भागकर आया है और अहमदाबाद में 15 हज़ार रुपए महीने की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन 15 हजार की सैलरी में वह गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते वह अपराध की ओर मुड़ गया।

पिता 2008 में मनासा विधानसभा क्षेत्र के थे विधायक

पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह साल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। वह 2008 में मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। तब वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
 


संबंधित समाचार