बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों के कैम्प पर मुठभेड़ के बाद कब्जा कर लिया है। जहां से उन्होंने 6 लाख रुपये नगद और 11 विस्फोटक पदार्थ समेत 11 नग लेपटॉप बरामद किया है। ये बड़ी सफलता नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित किए जा रहे संयुक्त नक्सल विरोधी माड़ बचाव अभियान के तहत मिली है। जानकारी के मुताबिक माड़ डिवीजन के साथ नारायणपुर के अबूझमाड़ थाना स्थित कोहकामेटा क्षेत्र के कसोड़-कुमुरादी के जंगल में एक मुठभेड़ हुई। जहां पर अपने दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर हथियारबंद सीनियर कैडर नक्सली भाग निकले।
इन अभियान के तहत किया सरेंडर :
इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा नक्सलियों को सुरक्षाबलों की कड़ी करवाई में भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंचा है।सूत्रों के मुताबिक सुकमा जिले में लगभग 22 नक्सलियों ने अपना आत्मसमर्पण किया है। इसमें एक नक्सल दम्पति के नाम भी शामिल है। बतादें कि ये सभी नक्सली नुआपाडा डिवीजन और माड़ डिवीजन के सदस्य हैं। इन 22 नक्सलियों ने शासन के नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत सरेंडर किया है। इसमें आत्मसमर्पण करने वालों नक्सलियों में 13 पुरुष और 9 महिलाएं भी शामिल हैं।
इतने लाख का इनाम:
वहीं दूसरी ओर नियद नेल्लानार योजना और छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन दिनों लगातार ही नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। जिसमें सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्रमुख रूप से 1 महिला और 1 पुरुष नक्सली पर 08- 08 लाख, 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार और 5 महिला 2 पुरुष पर 2- 2 लाख और 1 महिला और 1 पुरुष नक्सली पर 5 - 5 लाख का इनाम था। बता दें इन सभी नक्सलियों पर लगभग कुल 40 लाख 50 हजार रूपये के ईनाम घोषित किए गए हैं।