Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण वृषभ समेत 4 राशियों के लिए शुभ, पैसों की किल्लतों से मिलेगा छुटकारा, पद, प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण वृषभ समेत 4 राशियों के लिए शुभ, पैसों की किल्लतों से मिलेगा छुटकारा, पद, प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

​Saturn Transit Solar Eclipse 2025:  इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि 4 राशियों पर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है। जिसके चलते इन राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भर जायेगा। साथ ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। तो आइये जानते है कौन सी है वो राशियां  ... 

साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार दोपहर 2.21 बजे से शाम 6.14 बजे तक लगेगा। सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण यूरोप, रूस और अफ्रीका में दिखाई देगा। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा और यह भी भारत में नहीं दिखेगा। यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और न्यूजीलैंड, पैसिफिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना देंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

​वृषभ राशि, आर्थिक लाभ होने की उम्मीद

वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण 11वें भाव में होगा। मीन के स्वामी गुरु वृषभ राशि में रहेंगे। इस वजह से आपको आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को फायदा होने के आसार हैं। आपको सूर्य ग्रहण का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

​मिथुन राशि, पुराने परिचितों की मदद से होगा फायदा

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के 10वें भाव में होने जा रहा है। यह मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको पुराने परिचितों की मदद से फायदा हो सकता है। पूर्व में किए गए प्रयासों और निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कड़ी मेहनत से सफल होंगे। आपको तकनीकी क्षमता और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। कूटनीतिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप वाक्पटुता और मेहनत के दम पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। इससे आप लाभ अर्जित करने में सफल होंगे।

​कुंभ राशि, अप्रत्याशित स्रोत से फायदे की उम्मीद

कुंभ राशि की कुंडली में सूर्य ग्रहण दूसरे भाव में होने जा रहा है। यह आपके लिए शुभता लिए हुए है। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से फायदा हो सकता है। अगर दीर्घकालिक निवेश करने की इच्छा है तो इस तरफ आगे कदम बढ़ा सकते हैं। इसी तरह प्रॉपर्टी आदि में निवेश की आपकी योजना सफल हो सकती है। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में फंसे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलने की उम्मीद है।

​मकर राशि, राजनीतिक वर्चस्व में इजाफा होगा

मकर राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन शनि गोचर के चलते मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। आपको करियर, कारोबार में फायदा होगा। साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लाभ दिलाएंगे। भाइयों से तालमेल बढ़ेगा। उनका साथ मिलेगा। अगर नया कार्य शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय अच्छा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके वर्चस्व में भी इजाफा होगा।

 


संबंधित समाचार