होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता जेठूराम मनहर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता जेठूराम मनहर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। रायगढ़ के पूर्व महापौर और कांग्रेस के कद्दावर नेता जेठूराम मनहर ने कांग्रेस पार्टी से  इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। जेठूराम मनहर 1994 से राजनीति में सक्रिय है और रायगढ़ के पहले महापौर रह चुके हैं। 

उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की सदस्य्ता से इस्तीफे के बाद जेठूराम मनहर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। 


संबंधित समाचार