कुणाल कामरा के वीडियो पर फूटा शिवसैनिकों का गुस्सा: स्टूडियो में की तोड़फोड़,  पुलिस स्टेशन में करवाया FIR...

कुणाल कामरा के वीडियो पर फूटा शिवसैनिकों का गुस्सा: स्टूडियो में की तोड़फोड़,  पुलिस स्टेशन में करवाया FIR...

Kunal Kamra Video Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने बयान के चलते एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में जमकर तोड़फोड़ की है। जहां पर कामरा के शो की शूटिंग की गई थी। बतादें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा ने नाम लिए बिना  कटाक्ष किया था। 

कुणाल पर भड़क उठे शिंदे गुट :

इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया है, और  इस वीडियो में 'गद्दार' शब्द का प्रयोग किया। इस इस बयान के बाद शिंदे गुट के समर्थक कुणाल पर भड़क उठे, और खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं  कुणाल कामरा के खिलाफ शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।

कनाल ने लगाया आरोप:

कनाल ने आरोप लगते हुए कहा कि,उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कामरा ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। जिससे शिवसेना कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। शिवसेना कार्यकर्ता इस शिकायत के बाद कामरा को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और सड़कों पर उतर गए हैं। 


गाने का इस्तेमाल कर किया शिंदे पर कटाक्ष :  

कुणाल कामरा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया एक गाना गया है। कामरा ने गाया ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय! एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए। ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय। मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए। मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय। 

कामरा के खिलाफ FIR :

कुणाल कामरा ने गाने का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद रविवार की रात बवाल हो गया। दावा किया जा रहा है कि कामरा ने गाने में एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी की है। शिवसैनिकों ने मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस और स्टूडियो में तोड़फोड़ करने का दावा किया। समर्थकों ने मुंबई के MIDC पुलिस थाने में कामरा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। और कार्यकर्ताओं की मांग है कि तुरंत अरेस्ट कुणाल कामरा को किया जाए।
 


संबंधित समाचार