होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Naxalites in Balaghat : छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में नक्सल ऑपरेशन, 4 खूंखार महिला नक्सली ढेर

Naxalites in Balaghat : छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में नक्सल ऑपरेशन, 4 खूंखार महिला नक्सली ढेर

Naxalites in Balaghat : तेलंगाना और छत्तीसगढ की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बीते दो दिनों से जारी भारत के सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में 4 खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया है। चारों महिला नक्सलियों पर 62 लाख रूपये का इनाम था। 

नक्सलियों के खिलाफ एमपी में विशेष ऑपरेशन

जानकारी के अनुसा बालाघाट में सुरक्षाबलों ने एक विशेष ऑपरेशन चलाते हुए 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस बात की जानकारी बालाघाट एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और दस्तावेज बरामद हुए है। इलाके में नक्सलियों के होने की सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार चारों नक्सलियों की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। नक्सली कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। 

मारे गए ये नक्सली? 

हाल ही की जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुढभेड़ में मारी गई नक्सलियों में दो छत्तीसगढ़ और एक महाराष्ट्र से संबंधित थी। चारों नक्सलियों पर दहशत फैलाने, सुरक्षाबलों पर हमला, जन अदालते लगाने और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप थे। चारों पर 62 लाख रूपये का इनाम था। 


संबंधित समाचार