होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

माता देवाला दर्शन यात्रा का दुसरा चरण: विधायक दलेश्वर साहू द्वारा इस अनुठे दर्शन यात्रा का  किया जा रहा आयोजन

माता देवाला दर्शन यात्रा का दुसरा चरण: विधायक दलेश्वर साहू द्वारा इस अनुठे दर्शन यात्रा का  किया जा रहा आयोजन

राजा शर्मा // डोंगरगढ़ :- राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में विधायक दलेश्वर साहू एक बार फिर से अपने विधानसभा में चर्चा का विषय बने हुए कहने को तो ये विधायक कांग्रेस के हैं। लेकिन इनकी लोकप्रियता इतनी है कि विधायक दलेश्वर साहू तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। विधायक दलेश्वर साहू अपने क्षेत्र में लोक मंडई कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लोगों का इतना सहयोग मिला कि आज लोक मंडई आस पास के क्षेत्र में काफ़ी चर्चा का विषय बना रहा। इसी क्रम में माता देवाला यात्रा के नाम से पूरे विधानसभा में यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को गांव की संस्कृति और परम्परा के विषय में जागरूक करने का काम कर रहे हैं। 

कारीपाठ मंदिर से आज होगी प्रारंभ :

पूरा मामला डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचने वाली माता देवाला दर्शन यात्रा का दुसरा चरण लालबहादुर नगर सहित क्षेत्र के ग्राम मक्काटोला, नारायणगढ़, रामपुर(खातुटोला) के लिये कारीपाठ मंदिर से आज प्रारंभ होगी। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र मे विराजित देवी देवताओ के प्रति आस्था व श्रद्धा जगाने के साथ प्राचिण और पौराणिेक संस्कृति व मान्यताओ को जनजन तक पहुंचाने के लिये माता देवाला दर्शन यात्रा डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू द्वारा तैयार योजना के अनुसार पुरे प्रदेश में पहली बार अपने तरह के इस अनुठे दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 

लगभग एक वर्ष से इस यात्रा के तैयारी किये :

विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि यात्रा के माध्यम से नयी युवा पीढ़ी को ग्रामीण क्षेत्र में विराजित हमारे माता देवाला व ग्रामीण देवी देवताओ संे संबंधित मान्यताओ और वैज्ञाानिक कारणो से अवगत कराना है। साथ ही हम देखते है कि गांव में विभिन्न स्थानो पर नाना प्रकार के मूर्ति व चबुतरे तथा पत्थर लगे रहते है। जिन्हें हम देवी देवता मानकर नमन और वंदन करते है। यह परम्परा सदियो से चली आ रही है। लेकिन आज के पीढ़ी को यह नहीं मालुम होता है , कि वे कौन से देवी देवता है गांव के बुर्जुग या सियान लोग भी इस संबंध में कम जानकारी रखते है सभी देवी देवताओं का अपना अपना महत्व होता है जिसे ग्रामीणजन ग्राम में त्यौहार मनाकर वंदन पुजन करते है। इन्हीं सब बातो को लेकर यह यात्रा निकालने का विचार आया और लगभग एक वर्ष से इस यात्रा के तैयारी किये है।

देवी देवताओ की प्रतिकृति झांकिया दिखायी जायेगी:

दलेश्वर साहू ने मीडिया को बताया कि यात्रा के दौरान ग्रामीण माता देवाला को जीेर्णोधर करवाने का योजना भी बनेगी, यात्रा के संबंध में वरिष्ठ साहित्यकारो के माध्यम से पत्रिका का भी प्रकाशन किया जावेगा। यात्रा में माता देवाला में शीतला माता सहित अन्य ग्रामीण देवी देवताओ की प्रतिकृति झांकिया दिखायी जायेगी। बैरग, निशान के साथ शीतला माता, ठाकुर देव, सांहड़ादेव, बघरणपाठ, कुुकरापाठ, भैसासुर, कंकालिन माता, राव देवता, गोसाई माता, अन्नकुमारी माता, रास माता, असरामाता, बमलाई माता, नागदेव, लैन माता, धरती माता, धुकिमाता, कुंवारपाठ, बहीतमाता, कुंवारीपाठ, सतबहिनी, बंुढ़माता, घुमियार, झुनकी पाठ, कारीपाठ, गढ़माता आदि देवी देवता का झांकियां रहेंगा। 


संबंधित समाचार