MP NEWS : उज्जैन के बाद भोपाल और रतलाम में भी बदला स्कूल का समय, जानें कितने बजे से अब लगेगी क्लासेस

MP NEWS : उज्जैन के बाद भोपाल और रतलाम में भी बदला स्कूल का समय, जानें कितने बजे से अब लगेगी क्लासेस

SCHOOL TIME CHANGED IN BHOPAL : भोपाल : मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने भी स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। जारी आदेश के तहत दोपहर 12 बजे के बाद से स्कूलों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बच्चों  के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया। 

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आदेश होंगे लागू 

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की क्लासें दोपहर 12 बजे तक लगेंगी। ये फैसला खासतौर पर छोटे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तत्काल प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए गया है। 

नर्सरी से 12वीं तक की कक्षा दोपहर 12 बजे तक ही लगेगी

SCHOOL TIME CHANGED IN RATLAM : इसके साथ ही रतलाम कलेक्टर ने भी सभी स्कूलों का संचालन  सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने के निर्देश दिए है। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है। जिसके तहत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षा दोपहर 12 बजे तक ही लगेगी। 


संबंधित समाचार