दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बनी रोशनी नाडर : अंबानी का घटा नेटवर्थम, अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर ...

दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बनी रोशनी नाडर : अंबानी का घटा नेटवर्थम, अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर ...

नई दिल्ली: बिजनेस की दुनिया में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में नहीं रहे। उनकी नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।आईटी कंपनी एचसीएल की रोशनी नाडर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुकेश अंबानी पर कर्ज बढ़ गया है। यह जानकारी हरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दी गई। 

चौथे स्थान पर आए दिलीप सांघवी :

सन फार्मा के दिलीप सांघवी की संपत्ति में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब उनके पास 25 लाख करोड़ रुपए है और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आगर हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपए के साथ पांचवें कुमार मंगलम बिड़ला 2 लाख करोड़ रुपए के साथ छठे नंबर पर है। साइरस पूनावाला 2 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ संयुक्त छठे नंबर पर हैं। पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में 18
फीसदी गिरावट आई है।

अंबानी भारत व एशिया के सबसे अमीर आदमी : 

रोशनी पहली भारतीय महिला है जो दुनिया की टॉप 10 महिलाओं में शामिल हुई है। उनके पिता शिव नाडर ने एचसीएल में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी उन्हें दे दी है। मुकेश अंबानी अभी भी भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी है। अंबानी परिवार के पास 8.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 13 फीसदी यानी 1 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।

मुंबई से  सबसे अधिक पांच अरबपति :  

बजाज ऑटो वाले नीरज बजाज 1.6 लाख करोड़ रुपए के साथ आठवें नंबर पर हैं जबकि रविजयपुरिया और राधाकिशन दमानी 1.4 लाख करोड़ रुपए के साथ संयुक्त रूप से नौवें नंबर पर है। मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति है। टॉप 10 में से पांच अरबपति मुंबई से हैं। नई दिल्ली में दो अरबपति हैं। बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में एक-एक अरबपति है।

पांचवीं सबसे अमीर महिला रोशनी नादर :

मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उनकी संपत्ति में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब उनके पास कुल 420 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस बीच आईटी कंपनी एचसीएल की रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पास 3.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।

दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी :

गौतम अदाणी सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी और उनके परिवार की संपत्ति में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की तेजी आई है। वह 8.4 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ भारतीयअमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। रोशनी नादर और उनका परिवार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्हें पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है।


संबंधित समाचार