होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजधानी में पहली बार राइडर्स मीट: 36 राइडिंग क्लब द्वारा राजधानी में होने जा रही राइडर्स मीट, 350 से ज्यादा राइडर्स लेंगे हिस्सा 

राजधानी में पहली बार राइडर्स मीट: 36 राइडिंग क्लब द्वारा राजधानी में होने जा रही राइडर्स मीट, 350 से ज्यादा राइडर्स लेंगे हिस्सा 

रायपुर में पहली बार राइडर्स मीट होने जा रहा है. ये आयोजन 36 राइडिंग क्लब द्वारा राजधानी में होटल तुलिप एरीना रिंग रोड न. 1 में होने जा रही है।

हमारा क्लब छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब का 2020 में गठन हुआ था। क्लब में 125 से ज्यादा सदस्य हैं। हमने बहुत सी राइड की है जो कि प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों तक भी की गई है। राइड के दौरान लोगो को विभिन्न चीज़ो के लिए जागरूक भी किया है। क्लब के अनेक सदस्य देश के सबसे कठिन मोटरेबल रोड जैसे लेह - लद्दाक, नॉर्थ ईस्ट, राजस्थान एवं दक्षिण राज्यों तक का सफर कर चुके हैं।

इस बार हमारा क्लब मध्य भारत का एक विराट एवं भव्य आयोजन करवाने जा रहा है। 22 सितम्बर रविवार को क्लब द्वारा "छत्तीसगढ़ राइडर्स मीट" का आयोजन करवाने जा रहा है जिसमें करीब 350 से ज्यादा राइडर्स हिस्सा लेंगे, वहीं 1000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में हम सभी राइडिंग क्लब एवं पूरे बाइकिंग कम्युनिटी को एक मंच में लाना चाह रहे है। 

वही छत्तीसगढ़ राइडर्स मीट में दूसरे राज्यों के राइडर्स भी शामिल होंगे। इसका मुख्य उपदेश रोड सेफ्टी के प्रति सभी को जागरूक करना है। इवेंट का समय सुबह 11:00 बजे से रात 09:00 बजे तक रहेगा। जिसका वेन्यू पार्टनर होटल तुलिप एरीना है। वही इस पूरे कार्यक्रम में यातायात विभाग से विशेषज्ञ यातायात नियमों की जानकारी देंगे। रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रही है जिसके साथ हम जुड़ कर नशे के खिलाफ लोगो को जाग्रुकत भी करेगा, साथ ही इवेंट में बहुत सारे मनोरंजन हेतु निम्नलिखित गतिविधियों का प्रबंध भी किया गया है:

1. Arm Wrestling 
2. Tyre throw
3. Quiz Competition 
4. Slow Race
 
इसी के साथ स्थल पर ऑफ रोडिंग ट्रैक भी बनाये गए है जो राइडर्स को रोमांच देंगे।
इसके अलावा एक लाइव म्यूज़िक शो होगा और आखरी में डीजे नाईट रखा गया है। इवेंट में फ़ूड और शॉपिंग के भी स्टॉल होंगे। 

वन विभाग और पर्यटन विभाग के भी स्टॉल होंगे जो आपने आपने विभाग की जानकारी देंगे। यह आयोजन अब हर साल किया जायेगा। इस बार हमने राजधानी रायपुर को चुना है। भविष्य में हम ये आयोजन प्रदेश दूसरे शहरों में करवाएंगे जिससे देश दुनिया को हमारे प्रदेश के खूबसूरती के बारे में भी जानकारी हो एवं छत्तीसगढ़ राज्य का पूरे भारत में नाम हो।


संबंधित समाचार