होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rewa News : रीवा में देवी मां की मूर्ति के अपमान से गांव में आक्रोश

Rewa News : रीवा में देवी मां की मूर्ति के अपमान से गांव में आक्रोश

रीवा। जिले के शंकरपुर गांव में एक युवक द्वारा माता जालपा देवी की प्राचीन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। इस घटना से गांव वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई, उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा गांव के पास ही रहने वाले युवक हिंचलाल साकेत ने माता की मूर्ति को जमीन पर पटका, उस पर पैर रखा और फिर उसे कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। गांव की एक महिला ने देखा और जब उसने यह बात गांववालों को बताई तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद गांववालों ने मंदिर के पास धरना प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद नई गढ़ी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी हिंचलाल साकेत के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव के लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और उसे सख्त सजा दिलाने की अपील की। गांव के लोगों की मांग है कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  के तहत कार्रवाई की जाए, और उसके घर को जमींदोज किया जाए।


संबंधित समाचार