Ram Navami 2025: आज पूरे देशभर में रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर का वैज्ञानिक तरीके से अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक होगा। इसके अलावा आज पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। जिसके लिए देश-विदेश से श्रद्धालु सुबह से ही सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचे हुए हैं। श्रद्धालु जय श्री राम का उद्घोष लगाते हुए स्नान कर रहे हैं।
भक्तों की लगी लंबी कतार :
जिसके चलते आज घाटों पर भारी भीड़ है। बता दें सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का कारवां हनुमानगढ़ी, नागेश्वर नाथ, राम मंदिर और कनक भवन की ओर रवाना हो रहा है। दूसरी ओर सरयू के घाटों पर शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया हैं, साथ ही एनडीआरएफ जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम तैनाती की गई है। भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर देखने को मिल रही हैं। वहीं राम मंदिर में भी अब दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त हनुमान गढ़ी में भी दिखाई दे रहें हैं।
रामलला का जन्मोत्सव कार्यक्रम :
रामलला के दरबार में आज जन्मोत्सव के कार्यक्रम होना है। सबसे पहले इस दौरान रामलला का अभिषेक किया जाएगा, जो लगभग एक घंटे तक चलेगा। जिसके बाद पर्दा कर राम लला को भोग लगाया जाएगा। फिर इसके बाद एक घंटे के करीब रामलला का श्रृंगार होगा, और 10 मिनट के ठहराव के बाद रामलला का दोपहर 12:00 बजे जन्म होगा। इस बीच रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा। उनके मस्तक पर सूर्याभिषेक होगा। जिसका लाइव प्रसारण अयोध्या में एलईडी सहित विभिन्न माध्यमों से इसका किया जाएगा। वहीं राम मंदिर के बाहर भी इसे विभिन्न स्थानों पर देखा जाएगा। जो श्रद्धालु इस दौरान राम मंदिर में मौजूद रहेंगे, वह साक्षात इसका दर्शन करने का सौभाग्यशाली प्राप्त करें।