होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण कब तक होगा पूरा, निर्माण समिति से आया बड़ा अपडेट

UP Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण कब तक होगा पूरा, निर्माण समिति से आया बड़ा अपडेट

अयोध्या : UP Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है।  अब वह दिन दूर नहीं जब सम्पूर्ण मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा।  राम मंदिर निर्माण का प्रथम तल लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।  प्रथम तल का निर्माण नवम्बर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती शिखर निर्माण की है।  शिखर निर्माण का काम अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जायेगा। लक्ष्य के अनुरूम राम मंदिर का निर्माण 2 महीने देरी से चल रहा है।  यह जानकारी अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमेन नृपेंद्र मिश्र ने दी है। 

इसे भी पढ़ें ..... UP के इस चिड़ियाघर में बंद हैं 12 खूंखार तेंदुए, 6 आदमखोर तेंदुओं में एक ने ली है तीन लोगों की जान

राम मंदिर में इन मंदिरों को होगा निर्माण 

UP Ram Mandir : यानी अब यह कहा जा सकता है कि जल्द ही अयोध्या आने वाले राम भक्त अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर का सम्पूर्ण दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर परिसर में प्रभु राम के अलावा कई और ऋषि, महापुरुषों के साथ देवी देवताओं के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि  अगस्त, महर्षि विश्वामित्र, माता अन्नपूर्णा , अहिल्या देवी , निषाद राज , माता शबरी के मंदिर परिसर में बनाये जायेंगे।  इसके अलावा राम मंदिर परिसर में राम दरबार की स्थापना की जाएगी।  

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चालू होगा निर्माण 

UP Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में सबसे बड़ी चुनौती शिखर निर्माण की है।  शिखर के निर्माण के समय जितनी भी क्वालिटी एजेंसियां कार्य कर रही है वह सभी मौजूद रहेंगी।  उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इन सभी लोगों की उपस्थिति में ही शिखर का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।  उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शिखर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। लक्ष्य के अनुरूप राम मंदिर निर्माण में 2 महीने लेट हो रहा है।  यात्री सुविधा केंद्र में अपोलो हॉस्पिटल इमरजेंसी कक्ष खुलेगा, जिसका शुभारम्भ नवरात्र से किया जाएगा। 


संबंधित समाचार