होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव, सीएम साय निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, सिसोदिया महासचिव, हिमांशु द्विवेदी उपाध्यक्ष बने  

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव, सीएम साय निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, सिसोदिया महासचिव, हिमांशु द्विवेदी उपाध्यक्ष बने  

रायपुर। Chhattisgarh Olympic Association election : छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष सामान्य सभा आयोजित कर संघ सभा में संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुना गया। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 43 पदों के लिए 32 नामांकन दाखिल हुए थे जिसमें से अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
 
संघ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें छग ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए CM विष्णु देव साय निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और सांसद विजय बघेल उपाध्यक्ष, केदार कश्यप उपाध्यक्ष बनाये गए। हरिभूमि INH 24x7 के प्रधान संपादक डॉ  हिमांशु द्विवेदी उपाध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद के लिए विक्रम सिसोदिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्रा निर्वाचित हुए। 

COA का अध्यक्ष चुनने के लिए आभार - सीएम साय 
सीएम साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे निर्विरोध COA का अध्यक्ष चुनने के लिए पूरे एसोशियशन का आभार। पूरा चुनाव शांति पूर्वक हुआ। यह बहुत अच्छा संकेत है। हम लोग पूरी निष्ठा से खेलों क़ो आगे बढ़ाएंगे। टीम भावना से काम करके खेलों क़ो बढ़ावा देने का काम किया जायेगा। 

आने वाले समय में छग में होंगे नेशनल गेम्स
नवनिर्वाचित महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि खेल की गतिविधियों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाले समय में छग में नेशनल गेम्स कराए जायेंगे। कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्र के लोग शामिल है। इससे खेलों क़ो बढ़ावा मिलेगा। छग ओलम्पिक संघ का ऑफिस का रिनोवेशन होगा। यह ऑफिस पूरे देश के लिए मिशाल बनेगा। CM साय और बृजमोहन के नेतृत्व में संघ नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। 

खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता 
संघ के उपाध्यक्ष और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि BJP सरकार के 15 सालों में खेलों क़ो प्रोत्साहन देने का काम हुआ। आज के समय में इसे और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बृजमोहन ने मजाकिया लहजे में कहा मैं इसलिए संघ में आया क्योंकि मेरे पास समय है। पांच साल में एक बार खेलना है। अभी खिलाड़ियों के साथ रहना है। 

 


संबंधित समाचार