होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। तो कई जिलों में हल्की बारिश भी देखी गई, लेकिन अब अगले 48 घंटे काफी अहम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के दो जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 

दरसअल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात दाना अब कमजोर होता जा रहा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में जबलपुर और रीवा समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। 

15 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रीवा और शहडोल में बारिश हो सकती है। वही जबलपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। 

प्रदेश ठंड का अहसास

आपको बता दें कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा सकती है। रात के समय तापमान में गिरावत देखने को मिल रही है। पचमढ़ी में तो सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वही रात का तापमान 14.4 डिग्री पर पहुंच गया है। 


संबंधित समाचार