होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rahul Gandhi On Hindutva : राहुल गांधी के भाषण पर CM Mohan ने कही ये बात

Rahul Gandhi On Hindutva : राहुल गांधी के भाषण पर CM Mohan ने कही ये बात

भोपाल। लोकसभा में राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि घोर भर्त्सना करता हूं। डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है।

उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए। मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं.. हर कोई जो हिंदू है वो हिंदू होने पर गर्व करता है।

 ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सब की भावना आहत हुई है। उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल गांधी से  तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं यह भी स्थिति स्पष्ट करें।

नई न्याय व्यवस्था के लिए पीएम का आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज एक जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे तीन कानूनों को बदलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई व्यवस्था का क्रियान्वयन शुरू हो रहा है। इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के नाकों में गुजरात पैटर्न पर चैक-पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले संबोधन में यह बात कही।डॉ. यादव ने कहा कि देश में भारतीय न्याय पद्धति और अवधारणा तथा पंच परमेश्वर की परम्परा के आधार पर न्याय व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार सौ घंटे के परिश्रम व  बैठकों तथा व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए कानूनों के प्रारूपों को अंतिम रूप प्रदान किया है।

 अब भारतीय दंड संहिता को हमारी न्याय परम्परा से जोड़ते हुए न्याय संहिता कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो दंड देने के अधिकारी थे, लेकिन अब हमारी व्यवस्था न्याय की परम्परा को स्थापित करेगी। इसमें आंख पर पट्टी बांधकर नहीं अपितु आंख खोलकर न्याय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कुलपति होंगे कुलगुरु इस शब्द में सम्मान 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों के कल्याण और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। निरंतर लिए जा रहे ऐसे फैसलों से विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था से जुड़े आवश्यक सुधार भी हो रहे हैं, इस क्रम में विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरू का संबोधन देने का निर्णय लिया गया। इस संबोधन में आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का भाव भी निहित है। कैबिनेट की ओर से इन निर्णय का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि जुलाई माह में ही गुरू पूर्णिमा पर्व भी आ रहा है। मप्र में कुलपति को कुलगुरू बनाने के निर्णय के संबंध में अन्य राज्यों की ओर से भी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए इस निर्णय का प्रारूप चाहा गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में गोवध की मंशा से गौवंश के परिवहन का अवैध कृत्य करने वाले वाहन कई बार कोर्ट से छूट जाते हैं। नियमों के उल्लंघन पर पकड़े गए वाहनों के प्रकरण में वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। 


संबंधित समाचार