होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

chhatarpur news: प्रेमी जोड़े ने लूडो में हारा दिल ! राजस्थान की प्रियंका साईंनी ने छतरपुर में रचाई शादी, परिवार में आक्रोश

chhatarpur news: प्रेमी जोड़े ने लूडो में हारा दिल ! राजस्थान की प्रियंका साईंनी ने छतरपुर में रचाई शादी, परिवार में आक्रोश

छतरपुर : ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग अब न सिर्फ मनोरंजन का साधन रह गया है। बल्कि लाइफ पार्टनर ढूंढने का जरिया भी बन गया है। वैसे तो अपने ऑनलाइन गेम खेलते लोगों को प्यार में पड़ते तो कई बार देखा होगा। लेकिन छत्तरपुर के अमन अग्रवाल और राजस्थान की प्रियंका साईंनी की कहानी थोड़ी अलग है। दोनों प्रेमी जोड़े ने जात धर्म से उपर जाकर भले ही शादी कर ली। लेकिन परिवार वालों के आक्रोश से वो काफी डरे हुए है और लगातार घर वालों को मानाने का प्रयास कर रहे है। 

लूडो खेलते खेलते हुआ प्यार 

बता दें कि प्रियंका और अमन की पहचान ऑनलाइन गेम से हुई थी। लूडो खेलते खेलते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। फिर क्या था लड़की अपने प्यार से मिलने घर छोड़कर छतरपुर आ गई। जहां दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। अमन ने रीतिरिवाज के साथ प्रियंका के मांग में सिंदूर भरा और जयमाला और मंगल सूत्र पहनकर शादी कर ली। 

शादी के लिए घर वाले नहीं थे तैयार

प्रियंका का कहना है कि उसने अमन से शादी करने के लिए घर वालों को मानाने का प्रयास किया था। लेकिन वो नहीं माने। इस वजह से प्रियंका घर छोड़कर आ गई। बताया जा रहा है कि अमन और प्रियंका दो साल से एक दूसरे से जान रहे थे। हालांकि पहले दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन धीरे धीरे कर प्यार हो गया। 
 


संबंधित समाचार