होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आएंगी छग, विभिन्न कार्यक्रर्मों में होंगी शामिल....

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आएंगी छग, विभिन्न कार्यक्रर्मों में होंगी शामिल....

रायपुर :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाली हैं. जिसको लेकर अब तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू 25 से 26 अक्टूबर के बीच रायपुर आएंगी. इस बीच वह दो दिन में 6 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगी, और एयरपोर्ट से सीधे रायपुर एम्स के लिए रवाना होंगी. इसके बाद एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी. इसके बाद दोपहर एक बजे यहां से राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी. 

इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल: 

इसके साथ ही नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासीयों से मुलाकात करेंगी. शाम करीब 6 बजे वापस राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर जाएंगी, और यहां से सीधे एयरपोर्ट जाएंगी. सुबह साढ़े 10 बजे भिलाई पहुंचेंगी, भिलाई के IIT में चौथे दीक्षांत समारोह में सुबह 11 बजे शामिल होंगी. वहीं दोपहर डेढ़ बजे द्रौपदी मुर्मू भिलाई से राजभवन से पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विवि पहुंचेंगी. जहां पर चिकित्सा एवं आयुष विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह में आयोजित कार्यक्रम के शामिल होंगी. दीक्षांत समारोह के बाद वापस रायपुर से दिल्ली जाएंगी.

 


संबंधित समाचार