होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: तीसरी बार MP के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज शाम पहुंचेंगे इंदौर, महाकाल के भी करेंगी दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल ...

MP NEWS: तीसरी बार MP के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज शाम पहुंचेंगे इंदौर, महाकाल के भी करेंगी दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल ...

इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है। राष्ट्रपति का यह तीसरा दौरा होगा। जहां वो इंदौर और उज्जैन में विभिन कार्यकर्मो में शामिल होगी। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा के लिए 2500 जवान तैनात किये गए है। राष्ट्रपति बुधवार शाम चार बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।वे शाम 4.50 बजे इंदौर विमानतल पर आएंगी। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादाव उनकी अगुवाई करेंगे।

डिनर और विश्राम इंदौर में करेगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति बुधवार और गुरुवार को इंदौर में रहेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली हैं। इतना ही इन्ही पहली बार राष्ट्रपति रेसीडेंसी कोठी में रहने वाली है। जिसके चलते जगह जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए रेसीडेंसी कोठी समेत अन्य इलाकों में राष्ट्रपति थ्री लेयर सिस्टम बनाया है। कोठी के गार्डन और कैम्पस में आम लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 3 किलोमीटर के एरिया को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति के साथ करीब 30 से 35 लोगों का क्रू साथ आएगा।

दीक्षांत समारोह में शामिल होने आएगी 

द्रौपदी मुर्मू 18 सितंबर को इंदौर आकर मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी और कलाकारों से मिलेंगी। इसके बाद अगले दिन 19 सितंबर को सुबह महाकाल दर्शन करने उज्जैन जाएंगी और दोपहर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (davv) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बता दें कि इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार एवं कई गणमान्यजन भी शामिल होंगे। 

ऐसा रहेगा कार्यक्रम 

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 19 सितंबर को सुबह 9.30 बजे राष्ट्रपति मुर्मु हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी, जहां पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल होंगी। दोपहर 11.30 बजे इंदौर लौटकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेगी, वहीं दोपहर 3.20 बजे डीएवीवी के ऑडिटोरियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। एक घंटा कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद वे शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।


संबंधित समाचार