MP Weather Update: मध्यप्रदेश के मौसम में इन दिनों बदलाव देखा जा रहा है। बीते करीब 1 सप्ताह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की ठंड का दौर जारी है। वही दोपहर में गर्मी से लोग बेहाल है। शाम ढ़लते ही ठंड का एहसास होने लगता है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर चलने और बारिश होने के आसार बनने लगे है।
बारिश के साथ गिरेंगे ओले?
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बन रही है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, गुना, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश के कई जिलों में 3 फरवरी को बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
तापमान जाएगा नीचे?
मौसम विभाग ने कहा है कि कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। तो वही कई जिलों का तापमान 7 डिग्री के नीचे आने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ शहरों में 5 से 6 फरवरी को शीतलहर चलने की संभावना बन रही है।