भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में बड़ी तादाद में देह व्यापार हो रहा है। पुलिस आए दिन छापेमारी कर कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार करते है। जिसके चलते कई बार निर्दोष युवती भी अपराधी बन जाती है। जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने महिला सेक्स वर्कर्स के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रेड में पकड़ाए जाने वाली सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार नहीं करने का फैसला लिया है।
होटल-ढाबों में मिली सेक्स वर्कर्स अब नहीं होंगी आरोपी
पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की। जिसके तहत ढाबों या होटलों पर संचालित वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को पुलिस द्वारा आरोपी नहीं बनाया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर को ना तो गिरफ्तार किया जाएगा और ना ही परेशान किया जाएगा।
इस वजह से लिया गया फैसला
बता दें कि रेड में पकड़ाई जाने वाली कई महिलाएं और युवती पहले से ही शोषित होती हैं। जिसकी वजह से उन्हें ये काम करना पड़ता है। इन्ही सारी चीजों को मद्दे नजर रखते हुए स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, पुलिस को इन महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाए पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना होगा।