होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख का गांजा जब्त 

नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख का गांजा जब्त 

रिपोर्टर - इमरान खान, नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो वाहनों में चिप्स और लाई की बोरियों के नीचे गांजे को छिपाकर उड़ीसा से नागपुर ले जा रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए नागपुर ले जाया जा रहा था।  मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए लगभग 60 लाख 60 हजार रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है।  

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण - 

1- राहूल राधेश्याम जैसवाल पिता राधेश्याम उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी पुराना चंद्रभागा   आईलमिल जवल, प्लाट नम्बर 484 आनंदनगर, आझमशाहा लेआउट हनुमान नगर एस.ओ. नागपुर महाराष्ट्र। (मुख्य सप्लायर)

2- मोहन सिंह विश्वकर्मा पिता छबिलाल उम्र 32 वर्ष निवासी नया बस्ती , खैरीकड़ा, खैरीकालन सिवनी जैतपुर कला मध्यप्रदेश।

3- सचिन नरबद कारेमोरे पिता नरबद कारेमोर उम्र 22 वर्ष पता हाउस नम्बर 2414/ए/बी/48, गोपाल कृष्ण लॉन जवल ,राधा कृष्णा नगर, हुड़केश्वर म्हालगीनगर नागपुर महाराष्ट्र।

    जप्त वाहनों का विवरण - 

      1-  एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी सिलेरियो वाहन क्रमांक एमएच 49 एएस-3603 
      2-  एक अशोक लीलेण्ड मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच-40 सीएम 7351
 


संबंधित समाचार