होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर, पहुंचने से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन के 5 शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलों से किया हमला...

PM मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर, पहुंचने से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन के 5 शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलों से किया हमला...

Russia Ukraine War : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय रूस यात्रा यात्रा पर हैं। वहीं अमेरिका में नाटो की मीटिंग चल रही है। ऐसे में रूस ने यूक्रेन के 5 शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है। इसमें यूक्रेन को नुकसान हुआ है। 


उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है। रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 55 बार ज्यादा एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि इसमें कम से कम 11 लोगों की जान गई है। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिछले 2 साल से चली आ रही यह जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं


यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेनी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव में विस्फोटों को महसूस किया गया. शहर के विभिन्न हिस्सों से धुआं उठता देखा गया। हालांकि, अभी इस हमले में कोई हताहत की तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। वायुसेना ने बताया कि इस हमले में किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। जो कि रूस के सबसे ताकतवर हथियारों में से एक है। 

दोनों सेनाओं के बीच 45 बार हुई झड़प

 
अपना बदला लेने के लिए लगातार दोनों देश एक दूसरे पर हमला किए जा रहा है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि शनिवार को यूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच 45 बार झड़प हुई। रूसी सैनिक यहां ड्रोन से पानी के टैंक पर हमले करते दिखे। यूक्रेन ने कहा कि उसने 27 में से 24 रूसी ड्रोनों को मार गिराया। देश में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी क्षेत्रों में हुआ है। 


 


संबंधित समाचार