होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नवरात्रि के पहले घर में लगाएं ये चार पौधा, घर में हमेशा सुख समृद्धि और धन की होगी वर्षा  

नवरात्रि के पहले घर में लगाएं ये चार पौधा, घर में हमेशा सुख समृद्धि और धन की होगी वर्षा  

रायपुर।  3  अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ होने वाली है जो 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में इसका बहुत बड़ा महत्त्व है और पर्व के रूप में मनाया जाता है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होगा। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त 9 दिन कठिन व्रत करते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए उपवास करते हैं। नवरात्रि में माता के भक्त शक्तिस्वरूपा के अलग अलग रूपों को पूजते हैं।

आस्था के इस पर्व में भक्त अलग अलग तरिके से माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि अपनाते हैं। इसमें से एक पूजन विधि यह भी है कि नवरात्रि से पहले माता रानी की पूजा के लिए घर में कुछ पौधों को लगा सकते हैं इन पौधों से अपनी पूजन सफल होगी और मातारानी की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी। 

गुलाबी तुलसी
हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र, सर्वाधिक महत्व वाला बताया गया है। इसे आँगन में लगाया जाता है इसके बिना यह पर्व अधूरा रहता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के पहले लगाएं और इसकी पूजा करें।  

हरसिंगार
हरसिंगार का पौधा बेहद शुभ होता है यदि इस पौधे को नवरात्रि पर्व के पहले आँगन में लगाया जाये तो घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।  नवरात्रि में मातारानी को हरसिंगार के फूल और माला भी अर्पित किया जाता है।  

शंखपुष्पी
शंखपुष्पी पौधे से निकलने वाली ऊर्जा से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाती है। इसके फूलों को आप नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गे के चरणों में अर्पित करें। 

केला
इस पर्व के दौरान  आप केले का पौधा लगा सकते हैं जो हर पूजा में इस्तेमाल में लाया जाता है।  ये बहुत शुभ मन जाता है। इससे सुख घर में किसी चीज की कमी नहीं होती। हमेशा धन सम्पदा अर्जित होती है। 


संबंधित समाचार