होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parliament Session 2024: NEET पेपर लीक पर सदन में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session 2024: NEET पेपर लीक पर सदन में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session 2024: संसद सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत हो रही है। इस सत्र में पहली बार राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर भाषण देंगे। 

नीट पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित 

Parliament Session 2024: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने NEET पर चर्चा की मांग की। लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बीच में कभी स्थगन प्रस्ताव नहीं लिया जाता। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

NEET के विषय पर चर्चा चाहिए: राहुल गांधी 

Parliament Session 2024: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हमें NEET के विषय पर चर्चा चाहिए...हमें लगा कि यहां सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का विषय है और इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए और ये सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए... संसद से ये संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों की बात कर रहा है।"
 


संबंधित समाचार