होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे पाकिस्तानी: सरकार ने दिया 10 दिन का वीजा

महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे पाकिस्तानी: सरकार ने दिया 10 दिन का वीजा

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों लोग गंगा में पवित्र स्नान कर चुके हैं। अब पाकिस्तान से भी लोग कुंभ में शामिल होंगे। सोमवार को कराची स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक महंत राम नाथ महाराज अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।

480 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में की जाएगी प्रवाहित:

पाकिस्तान में लगभग 20 लाख हिंदू रहते हैं, जिन्होंने भारत सरकार से अपने परिजनों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की अनुमति मांगी थी। इसके तहत, 2022 में पाकिस्तानी हिंदू परिवारों को गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने के लिए स्पांसरशिप पॉलिसी लागू की गई थी। इस बार, 480 हिंदू परिवारों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए लाई गई हैं।महंत रामनाथ ने पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में निधन हुए 480 हिंदुओं की अस्थियों को मोक्ष प्राप्ति के लिए भारत लाया है।

अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने की थी मांग : 

महंत राम नाथ महाराज ने बताया कि वह इन अस्थियों को हरिद्वार में विधिपूर्वक विसर्जित करने के बाद प्रयागराज में कुंभ स्नान करेंगे। इन अस्थियों को गंगा में बहाने के लिए मंदिर या श्मशान घाट में कलश में सुरक्षित रखा गया था, और संबंधित परिवारों की इच्छा थी कि इन्हें गंगा में प्रवाहित किया जाए ताकि सभी की आत्मा को शांति मिले। भारत सरकार ने इस कार्य के लिए दो साल पहले ही अनुमति दी थी। महंत रामनाथ 2011 और 2016 में भी हिंदुओं की अस्थियों को भारत लाकर गंगा में प्रवाहित कर चुके हैं। इस कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार से 10 दिन का वीजा जारी किया गया है।


 


संबंधित समाचार