होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahadev Mela 2025: पचमढ़ी महादेव मेला 17 फरवरी से शुरू,अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, यातायात पर खास फोकस

Mahadev Mela 2025: पचमढ़ी महादेव मेला 17 फरवरी से शुरू,अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, यातायात पर खास फोकस

भोपाल : महाशिवरात्रि पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त पचमढ़ी के चौरागढ़ में महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते है। इस बार भी भारी संख्या में लोग चौरागढ़, बड़ा महादेव और जटा शंकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रसाशन ने प्रयाप्त इंतजाम किये है। तो वही पचमढ़ी में 17 से 26 फरवरी तक महादेव मेले शुरुआत भी हो गई है। मेले में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु चौरागढ़ महादेव एवं जटाशंकर के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक 50,000 से ज्यादा 
श्रद्धालुओं ने मेले में दर्शन किए हैं, तो वही संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। श्रद्धालु नांदिया जंक्शन होते हुए चौरागढ़ पहुंच रहे हैं।

अनीशा श्रीवास्तव ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी नर्मदापुरम  डीके सिंह एवं महादेव मेला समिति की सचिव अनीशा श्रीवास्तव द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री वैभव बैरागी, सीईओ साडा  नीरज श्रीवास्तव, एडी सतपुडा टाइगर रिजर्व श्री संजीव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहित यादव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यातायात पर खास फोकस

अधिकारियों ने महादेव, गुप्त महादेव, बीड क्षेत्र से सीता नहानी, नादिया जंक्शन एवं चौरागढ़ स्थल का पैदल भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा देने हेतु मेडिकल कैंप में डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को यातायात और श्रद्धालुओं के आवगमन को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पानी की सप्लाई, सफाई और ब्लीचिंग के छिड़काव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

व्यवस्थाओं पर नियंत्रण

अनीशा श्रीवास्तव ने दुकानदारों को ईको फ्रेंडली बांस के डस्टबिन का इस्तेमाल करने हेतु प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही पचमढ़ी तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ उच्च अधिकारियों द्वारा मेले की समस्त व्यवस्थाओं पर नियंत्रण रखा जा रहा है। आवश्यकतानुसार प्वाइंटों पर सामग्री और अन्य सुविधाओं की तत्परता से उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।


संबंधित समाचार