Chhaava leaked Online: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म इस साल 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस रिकार्ड तोड़ कमाई की है। इस मूवी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अब तक लगभग 500 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई का चुकी है। वहीं इस बीच छावा की कमाई पर ग्रहण लग गया है। दरअसल इस फिल्म के रिलीज के 27 दिन बाद यह ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें कि डिजिटल लिंक्स पर 'छावा' का कुल 1,818 अवैध सर्कुलेशन पाया गया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फिल्म की पायरेसी को लेकर केस दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस में FIR दर्ज :
सूत्रों के मुताबिक फिल्म 'छावा' के विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में मुंबई पुलिस में FIR दर्ज हुई है।इसकी शिकायत 'छावा' मूवी के मेकर्स मैडॉक अगस्त एंटरटेनमेंट के CEO रजत राहुल हक्सर (उम्र 37) और फिल्म्स की एंटी-पायरेसी एजेंसी- ने की है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि अवैध रूप से फिल्म को 1,818 इंटरनेट लिंक के माध्यम से स्ट्रीम किया जा रहा है। जिससे थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन और पर असर पड़ा और कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन :
'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने पहले ही 500 करोड़ की आंकड़ा पार का लिया है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित उनके किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। और लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। छावा में अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।