होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर में दिनदहाड़े चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल, FIR दर्ज

GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर में दिनदहाड़े चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल, FIR दर्ज

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में आज गोली चल गई। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, तो वही 5 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि ये विवाद चाचा-भतीजों के बीच हुआ था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

गिरवाई थाना क्षेत्र के गौकुलपुर का मामला 

यह पूरी घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के गौकुलपुर का है। जहां चाचा-भतीजों में करीब 17 बीघा जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद धीरे धीरे इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वजह से पुरुषोत्तम यादव नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। तो वही 3 से ज्यादा हो गया हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, घायल पक्ष ने रामू यादव ,दिनेश और परिवार की महिलाओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। 


संबंधित समाचार