होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन चीजों को शिवलिंग पर करे अर्पित, बरसेगी महादेव की कृपा, शनि की ढैया और साढ़ेसाती से भी मिलेगा छुटकारा

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन चीजों को शिवलिंग पर करे अर्पित, बरसेगी महादेव की कृपा, शनि की ढैया और साढ़ेसाती से भी मिलेगा छुटकारा

Mahashivratri 2025 : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लाग हुआ है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तिथि है। इसलिए इस दिन व्रत और पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही इंसान के जीवन में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होती है और महादेव की कृपा बरसती है। ऐसे में आज हम आपको महाशिवरात्रि के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, साथ ही शिवलिंग का अभिषेक किन चीज़ो से करना चाहिए, इन सभी चीज़ो की  जानकारी विस्तार से देने जा रहे है। अगर आप भी बाबा की कृपा पाना चाहते है, तो जरूर इन उपायों को करें। 

इन चीज़ों से करें शिवलिंग का अभिषेक भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

= बेल पत्र भगवान शिव का प्रिय माना जाता है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।  

= धतूरा भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से शत्रुओं का नाश होता है।  

= दूध चढ़ाने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है.

= गन्ना या गन्ने का जूस चढ़ाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

= कुश अर्पित करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

= फूल प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।  

= चावल अन्न का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

= अक्षत (चावल) अर्पित करने से भंडार भरे रहते हैं.

= भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाने से बुखार जल्दी उतरता है और सुख-संतान में वृद्धि होती है।

= तेज दिमाग के लिए शिवजी को शक्कर मिला दूध चढ़ाना चाहिए।

= गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से भोग और मोक्ष दोनों मिलते हैं।

= शहद से अभिषेक करने से टीबी जैसी बीमारी में आराम मिलता है।

= घी को अग्नि का प्रतीक माना जाता है जिसे शिवलिंग पर अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।  

= काले तिल से अभिषेक करने से भोलेनाथ आपको बुरी नजर से बचाकर रखते हैं.कहा जाता है इससे तंत्र की भी बाधा दूर होती है.
 

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं?

इस व्रत में फल, दूध, दही, मिठाई, सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी, नारियल पानी, समा के चावल और कुट्टू के आटे की पूरी का सेवन किया जा सकता है. 

महाशिवरात्रि व्रत में क्या न खाएं?

इस व्रत में लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें. इसके अलावा अन्न और नमक के सेवन से भी दूर रहें.


संबंधित समाचार