बीजेपी प्रदेश संगठन की आज बड़ी बैठक: सीएम साय और नितिन नवीन सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल... 

बीजेपी प्रदेश संगठन की आज बड़ी बैठक: सीएम साय और नितिन नवीन सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल... 

रायपुर: राजधानी रायपुर में आज प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बीजेपी की बड़ी बैठक लेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर दो बजे प्रदेश संगठन की बैठक होगी। जिसके लिए नितिन नवीन रायपुर आएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, नगर निगमों के महापौर, सभापति सहित नगरीय निकाय और पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

बिल्हा में होगी बड़ी सभा :

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान  प्रदेश भाजपा संगठन को प्रधानमंत्री मोदी की बिल्हा विधानसभा में होने वाली सभा के लिए दो लाख की भीड़ एकत्रित करने की जिम्मेदारियों का बंटवारा करेगा। बता दें कि आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। इस बीच बिलासपुर में उनका सरकारी कार्यक्रम होगा। लोकसभा चुनाव के बाद यह PM मोदी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। वहीं बिल्हा विधानसभा में उनकी एक बड़ी सभा भी होगी।  

बैठक में तय होगी जिम्मेदारी : 

लोकसभा चुनाव के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इस दौरे में उनकी होने वाली सभा को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी की है।नरेंद्र मोदी की सभा में प्रदेश संगठन दो लाख क भीड़ जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए बैठक में सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सबसे बड़ा फोकस बिलासपुर के साथ रायपुर और दुर्ग संभाग रहेगा। इन संभाग के जिलों के पदाधिकारियों को मोड़ लाने का लक्ष्य दिया जाएगा। इसी के साथ बस्तर और सरगुजा से भी कार्यकर्ताएं आएंगे और साथ ही वहां के पदाधिकारी भी भीड़ लेकर आएंगे। 

एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी होंगे शामिल :

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभा प्रभारी सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-वपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्षों को बुलाया गया है। प्रदेश भर से एक हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने वालों का स्वागत किया जाएगा। इसी के साथ आने वाले समय में संगठन के क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं, इसकी भी सभी को जानकारी दी जाए


संबंधित समाचार