होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

🔴 Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के सभी 10 निगमों में बीजेपी के महापौर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

🔴 Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के सभी 10 निगमों में बीजेपी के महापौर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डाॅ अजय तिर्की को बड़े मतांतर से शिकस्त दी है. 

रायपुर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने रचा इतिहास

रायपुर नगर निकाय से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने इतिहास रच दिया है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 315835 वोट मिले हैं। मीनल चौबे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

कोरबा में बड़े अंतर से जीती भाजपा

कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52000 वोट से हरा दिया है। 

बिलासपुर में बड़े अंतर से जीती भाजपा

वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। भाजपा में जश्न का माहौल है। 

धमतरी में रामू जगदीश रोहरा की जीत: 

धमतरी में महापौर भाजपा प्रत्याशी रामू जगदीश रोहरा ने जीत हासिल की है. भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. 

रायगढ़ नगर निगम में चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने महापौर:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जीववर्धन चौहान चुनाव जीत गए हैं। जीववर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- रायगढ़ में भाजपा की जीत, जीववर्धन की जीत ऐतिहासिक है।

राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव की जीत : 

राजनांदगांव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने 15000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है, कांग्रेस से युवा नेता निखिल द्विवेदी को हरा दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. 


जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत:

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है, भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय चुनाव जीते, कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू चुनाव हारे, मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं.

चिरमिरी में भाजपा की जीत:

चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय चुनाव जीते हैं, चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल चुनाव हारे, डॉ. विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट से 2018 में विधायक चुने गए थे.

अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी की जीत:

अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है.अंबिकापुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते, अंबिकापुर की पहली महिला महापौर मंजूषा भगत बनी, डाॅ अजय तिर्की को बड़े मतांतर से शिकस्त दी है. कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई, महापौर बनी मंजूषा ने जीत का श्रेय जनता और भाजपा संगठन को दिया.

दुर्ग नगर निगम अल्का बाघमार की जीत -

दुर्ग नगर निगम में भाजपा की अल्का बाघमार ने जीत हासिल की है.

 


संबंधित समाचार