होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

nikay chunav 2025 : रायपुर के मेयर और महापौर प्रत्याशी ने किया मतदान, खराब EVM को लेकर दीप्ति दुबे ने उठाए सवाल...

nikay chunav 2025 : रायपुर के मेयर और महापौर प्रत्याशी ने किया मतदान, खराब EVM को लेकर दीप्ति दुबे ने उठाए सवाल...

रायपुर : प्रदेश के राजधानी रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मिनल चौबे ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया है। इस बीच उन्होंने कहा कि, जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग मुझे महापौर बनाना चाह रहे है, जीत की खुशी का अनुभव हो रहा है। स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने और ईमानदार काम करने मैं प्रतिबद्ध हूं। 

मोतीलाल साहू ने किया मताधिकार का प्रयोग :

इसके साथ ही ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी मतदान करने पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अश्विनी नगर के बूथ क्रमांक 3 में मतदान किया। कुछ देर में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने वोट डालने से पहले अपने घर में पूजा-पाठ किया। इसके साथ ही  मतदान से पहले हनुमान मंदिर पहुंची हुई थी जहां पर उन्होंने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। 
 
दीप्ति दुबे का बयान :

जिसके बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने भी वोट कास्ट किया। दीप्ति ने पति प्रमोद दुबे के साथ कतार में लगकर आनंद समाज वाचनालय में वोट डाला। इस बीच उन्होंने कहा कि, भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है, जनता का आशीर्वाद भी आज प्राप्त होने जा रहा है। शहर की जनता को सुख दुख में साथ देने वाला मेयर चाहिए। मुझे प्रचार के दौरान जनता का खूब प्यार मिला है। खराब EVM को लेकर दीप्ति दुबे ने सवाल करते हुए कहा कि, BJP जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश करती है, आधा दर्जन EVM खराब होना बेहद गंभीर विषय है।  
 


संबंधित समाचार