होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी का निधन की अफवाह, घर पर कर रहे आराम

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी का निधन की अफवाह, घर पर कर रहे आराम

लालकृष्ण आडवाणी निधन!: भारतीय जनता पार्टी के भिष्म पितामहा पूर्व केंन्द्रीय मंत्री लालकृष्ण आडवानी के निधन की अफवाह शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर फैल गई। आडवाणी को बीते दिनों चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। जिसके कारण उनकी हेल्थ को लेकर अफवाहे फैलाई जाने लगी है, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को लेकर नई खबर सामने आई है। 

प्रमुख समाचार ऐजेंसी एएनआई ने एक्स पर एक पोस्ट पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि लालकृष्ण आडवानी ठीक हैं, वे घर पर आराम कर रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी हालत में काफी सुधार है। 

निधन की फैली थी अफवाह

आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी के निधन की अफवाह वाट्सऐप पर एक मैसेज द्वारा ग्रुपों में शेयर की जा रही थी। लोग उन्हें श्रृाधांजिल देने लगे थे। इतना ही नहीं भाजपा और संघ के कई नेताओं ने भी आडवाणी को श्रद्धांजलि दी। वाट्सऐप पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है कि 'भारत रत्न, श्री राम मंदिर के लिए सदैव प्रयासरत, माननीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

आपको बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बीते गुरूवार को वे घर वापस आ गए थे। इसे पहले उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। 


संबंधित समाचार